फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 Sword of action on school management

12 स्कूल प्रबंधन पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 26 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
12 Sword of action on school management
औरैया। शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन बिल कार्यालय में प्रस्तुत न करने पर जिले के 12 माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ डीआईओएस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। 27 फरवरी तक वेतन बिल जारी न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल ने होली के त्योहार के मद्देनजर सभी माध्यमिक विद्यालयों को त्योहार के पहले शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन एक दर्जन माध्यमिक विद्यालयों की ओर से शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन बिल डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। डीआईओएस एमपी सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों द्वारा शासकीय आदेशों की अवहेलना कर होली जैसे त्यौहार पर वेतन से वंचित रख विभाग की छवि धूमिल करने प्रयास किया जा रहा है। 27 मार्च की सुबह दस बजे तक यदि वेतन बिल कार्यालय में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर उपलब्ध नहीं कराया गया तो माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत प्रबंधतंत्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल शामिल
जिले के कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज बेला, श्रीजगदीश चंद्र अग्निहोत्री इंटर कॉलेज सहार, श्रीश्याम लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुरुखुर्द, राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फफूंद, किसान विद्यापीठ इंटर कॉलेज दलीपपुर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कैथावा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज, किसान इंटर कॉलेज भाग्यनगर, राधा बल्लभ इंटर कॉलेज फ फूंद, मानस इंटर कॉलेज कंचौसी बाजार, गांधी इंटर कॉलेज एरवाकटरा, जन सहयोगी इंटर कॉलेज बुढ़ादाना सहित 12 कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed