फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 hours power failure due to fault in main line

Auraiya News: मेन लाइन में फाल्ट से 12 घंटे बिजली गुल

Thu, 06 Jun 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 hours power failure due to fault in main line
कंचौसी। बुधवार की रात आई तेज आंधी से मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। जिससे कंचौसी नगर व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

आंधी के चलते रात लगभग तीन बजे फॉल्ट हुआ। जिस कारण असेनी पॉवर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र के जमोली, कंचौसी गांव, चंद्रपुर, बिनपुरापुर, रुरुआ, बबीना, ढि़कियापुर, घसापुरवा, अजब पुरवा, चमरौआ, अजमतपुर, सुखमपुर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही नोगवां फीडर के अमरपुर, रंजीतपुर, विजई पुरवा, महिपाल पुरवा, मधवापुर, सुंदरपुर, नोगवा, कनमऊ, बट्टाहा आदि कई गावों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय से बाधित है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी, पीने के पानी व अन्य समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया फॉल्ट ठीक होते ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------------------


फोटो06एयूआरपी 31- पेड़ पर चढ़कर टूटा तार जोड़ता बिजली कर्मचारी। बिजली कर्मी



33 केवीए लाइन में फाल्ट के चलते 1000 से अधिक गांवों की बिजली ठप

ककोर। बुधवार की रात आई आंधी से 33केवीए लाइन में फॉल्ट होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। लगभग 1000 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई।
फॉल्ट के चलते जिला मुख्यालय ककोर के समीप पावर हाउस ककोर, चिचौली स्थित 100 शैया जिला अस्पताल, कंचौसी फीडर, जौरा फीडर, दौलतपुर फीडर व जिला मुख्यालय फीडर के ककोर, जौरा, कंचौसी, दौलतपुर, पीपरपुर, बबीना, नया पुरवा, उधूपुर, नगला जयसिंह, मखनपुर, नौली, चिचौली, असरारी, प्रतापपुर, दहगांव समेत 100 से अधिक गांवों की बिजली सात घंटे तक बाधित रही।
ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है। लेकिन कटौती, ट्रिपिंग आदि के नाम पर महज 14 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। आए दिन होने वाले फाल्ट व कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार की रात सात घंटे आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता विवेक खरे ने बताया आंधी, पानी के कारण कंचौसी मोड़ के पास पेड़ टूटकर मैन लाइन पर गिर गया था। जिसे हटवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed