फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12-hour duty officer will counting

12 घंटे की ड्यूटी करेंगे मतगणना अधिकारी

Fri, 30 Oct 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 30 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
12-hour duty officer will counting
मतगणना में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझ लें। किसी प्रकार की कोई असुविधा हो उसे तत्काल दूर करा लें। मतगणना के समय लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी होगी। ड्यूटी मैनुअल रेंडमाइजेशन के आधार पर लगेगी। यह बात मतगणना संबंधी बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीनस्थों से कही। वहीं प्रेक्षक ने सभी मतदान अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की मतगणना एक नवंबर को कराई जाएगी। मतगणना तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव और प्रेक्षक विनोद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्हे मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना टेबिल से लेकर मतगणना कक्ष में बैठने के तरीके बताए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी अधिकारी को बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। भोजन पानी का प्रबंध मतगणना कक्ष के अंदर ही मिलेगा।ब विकासखंड़ों में मतगणना के लिए अनुभवी जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।  जोनल मजिस्ट्रेट सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड के मतगणना स्थल पर एक कक्ष प्रेक्षक के लिए बनाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकास खंड में सहायक निर्वाचन अधिकारी वार मतगणना कक्ष के साथ-साथ निर्वाचन अधिकारी का एक कक्ष निर्धारित रहेगा। मतगणना के लिए 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। यदि 24 घंटे से अधिक का समय लगता है तो चक्रानुसार ड्यूटी शुरू हो जायेगी। मतगणना के प्रांगण के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारी ही रह सकेंगे। मतगणना केंद्र में प्रवेश सीमित रखा गया है। केवल उन्हीं लोगों को मतगणना कक्ष में प्रवेश मिल सकता है। जो वास्तविक रूप से मतगणना कार्य से जुडे हों। डीएम के अनुसार मतगणना में रेंडमाइजेंशन ड्यूटी का आधार होगा।
ऐसी होगी मतगणना टेबिल
मतगणना के लिए टेबिल को नियमानुसार लगाया गया है। जिसमें बैठनेे वालों की संख्या भी निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि गणना कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी की एक कुर्सी होगी। एक सहायक निर्वाचन अधिकारी की टेबिल भी सेट लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबिल पर पांच मतगणना कार्मिकों का दल तैनात रहेगा। जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक  तथा एक अतिरिक्त गणना सहायक होगा।


ऐसा होगा मतगणना कक्ष
मतगणना के समय पक्षों में अधिकारियों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में  सहायक निर्वाचन अधिकारी मतगणना के अलावा कक्ष में दो पर्यवेक्षक, छह मतगणना सहायक तथा दो अतिरिक्त मतगणना सहायक होंगे। प्रत्येक कक्ष में एक  सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed