{"_id":"625c58b27c2233226e63143a","slug":"12-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-auraiya-news-knp691759933","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गेहूं की 12 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गेहूं की 12 बीघा फसल जली
विज्ञापन
घटना स्थल का जायजा लेती थाना पुलिस व मौजूद पीडित किसान व अन्य ग्रामीण। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। पैतुआ गांव में दो किसानों की खेत पर गेहूं की पकी खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते देख ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 12 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी। दो घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पैतुआ में रविवार सुबह 11 बजे गांव नगला मंसी पैतुआ निवासी शिववीर पुत्र सोवरन सिंह व अरविंद कुमार पुत्र महादेव सिंह के सटे खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे गेहूं की पकी खड़ी फसल आग की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगी। अचानक आग की लपटें देख आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया।
पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोग बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। किसानों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पड़ोस के खेतों की तरफ बढ़ने से पहले ही बुझा ली। आग लगने के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल राजीव कुमार ने मौके पर आग लगने की जांच पड़ताल की और क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, आग से फसल बर्बाद होने पर किसान शिववीर व अरविंद कुमार ने बताया कि आग से उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। इससे लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है।
खंभे में चढ़कर कर रहे थे मरम्मत, चिंगारी से जली फसल
औरैया। कोतवाली के गांव शाहबदिया में खेत से निकले बिजली का खंभे में चढ़कर मरम्मत करते वक्त निकली चिंगारी से गेहूं की फसल राख हो गई।
शाहबदिया निवासी श्रीकृष्ण पाल पुत्र रामाधार अपने घर पर थे। रविवार को करीब चार बजे खेत पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली कर्मी काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली के तार से निकली चिंगारी खेत पर जा गिरी। गेहूं की पकी खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए दौड़े। बिजली कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक श्रीकृष्ण की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। (संवाद)