{"_id":"65a38ffa263bb2f30408fbc6","slug":"116-candidates-remained-absent-on-the-last-day-of-deled-4th-semester-examination-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7500-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन 116 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन 116 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। डीएलएड की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन एक-एक घंटे की तीन पाली में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर शनिवार को अंतिम 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा।
सुबह की पाली में हिंदी विषय की परीक्षा 10 से 11 बजे तक संपन्न हुई। पंजीकृत 2174 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2137 ही उपस्थित रहे। 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत कुल 2290 के सापेक्ष 2248 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
कुल 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में शांति शिक्षा एवं सतंत्र विकास की परीक्षा दो से तीन बजे के मध्य हुई। इस दौरान पंजीकृत 2174 में से 2137 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो इसके लिए पर्यवेक्षक से लेकर सचल दल पूरे दिन लगातार केंद्रों के कक्षों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने बताया कि शनिवार को डीएलएड परीक्षा के चतुर्थ सेमेस्टर के अंतिम दिन 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।