{"_id":"5bd74f07bdec2269871ee60e","slug":"11540837127-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई खाद, बुआई के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई खाद, बुआई के लिए किसान परेशान
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पिछले 15 दिन से खाद के संकट से जूझ रहे किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस लौटना पड़ा। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया था कि रविवार को खाद की रैक जिले में आ जाएगी, जिससे खाद की किल्लत पूर्णता खत्म हो जाएगी, लेकिन अब भी किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बता दें कि इस समय रबी की फसल की बुआई का सीजन चल रहा है। बुआई शुरू होते ही जिले में खाद की मांग जोरों पर है। स्थिति यह है कि प्रशासन का स्टाक 15 दिन पहले ही खत्म हो चुका है। खाद न होने की वजह से कई समितियों में ताला लटका है। इससे किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
किसान रामदीन, प्रमोद पाल, गेंदा लाल, विश्वजीत सिंह आदि का कहना है कि पिछले सप्ताह खाद की किल्लत को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने दावा किया था कि 28 अक्तूबर को खाद की रैक आ जाएगी। जिससे किसान सोमवार से समितियों में खाद आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन रैक न आने पर सोमवार को समितियों में ताला लटका मिला।
विज्ञापन
इससे खाद की उम्मीद में समितियों में पहुंचे किसानों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं पीसीएफ के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है जल्द ही जिले में खाद की किल्लत को दूर कर लिया जाएगा।