{"_id":"5a2ec5bb4f1c1bc5758b8620","slug":"11513014715-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक न होने पर बंद होंगे डाकघर के खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक न होने पर बंद होंगे डाकघर के खाते
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
सरकारी योजनाओं में भले ही मार्च तक आधार लिंक कराने की छूट दी गई हो लेकिन बैंक व डाकघर इस छूट को देने के लिए तैयार नहीं है। डाकघर में करीब सात लाख खाते हैं जिसमें पचास फीसदी से कम खातों में ही आधार लिंक हो सका है। डाकघर ने 31 दिसंबर तक आधार लिंक कराने की छूट दी है इसके बाद खातों से लेनदेन पर रोक लगाने की बात कही है।
डाकघरों में भी अब बैंक की तरह आधार व मोबाइल लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। डाकघर ने आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई है। अभी पचास फीसदी से अधिक खाताधारकों के आधार लिंक नहीं हुए हैं। शहर के प्रमुख डाकघर के पोस्टमास्टर अतर सिंह ने बताया कि जिले में डाकघर की 18 शाखाएं हैं। जिसमें करीब सात लाख खाताधारक हैं।
नवंबर में आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि थी मगर अभी कई खाताधारकों ने आधार लिंक नहीं कराया है। जिससे अब 31 दिसंबर के बाद इन खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी जाएगी। बताया कि सभी को 31 दिसंबर तक हर हाल में आधार व मोबाइल लिंक कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी खाताधारकों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए 31 दिसंबर तक डाकघर में आधार व मोबाइल लिंक जरूर करा दें।