{"_id":"60ef23718ebc3ef6270dcae0","slug":"113-center-closed-auraiya-news-knp6402139110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का टोटा, 113 में 10 केंद्रों पर चला टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का टोटा, 113 में 10 केंद्रों पर चला टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जनपद में वैक्सीन का स्टॉक कम हो चुका है। इसके कारण बुधवार को 113 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान ठप रहा। सिर्फ 10 सेंटरों पर ही वैक्सीन लगाई गई। स्लॉट न मिलने से भी लोग परेशान दिखे।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 1470 कोविशील्ड और 2450 कोवॉक्सीन बची थीं। इनके सहारे 123 सेंटर संचालित होना संभव न था। ऐसे में बंद 113 सेंटरों से लाभार्थियों को लौटना पड़ा। 10 सेंटरों पर शाम छह बजे तक 1795 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। अब तक कुल टीकाकरण कराने वालों की संख्या दो लाख 19 हजार 629 हो गई है। पहले जहां हर रोज टीका लगवाने वालों की संख्या 6500 के पार रहती थी। अब ये आंकड़ा 1700 के करीब ही रह रहा है। यदि यही स्थिति रही तो जुलाई में 25 हजार लाभार्थियों को ही वैक्सीन लगना संभव है।
वैक्सीन की कमी जिले में ही नहीं प्रदेश भर में हैं। वैक्सीन की कमी से सेंटरों की संख्या कम की गई है। वैक्सीन कब और कहां मिलेगी, यह अभी निश्चित नहीं हुआ है। टीकाकरण अभियान वैक्सीन की उपलब्धता पर ही आधारित रहेगा। - डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
नहीं मिला कोई नया केस
बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1700 सैंपल लिए। जिसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जिले में एक्टिव केस सात हैं।