फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पिछले 10 सालों का सबसे गर्म दिन रहा 31 मार्च

पिछले 10 सालों का सबसे गर्म दिन रहा 31 मार्च

Tue, 23 Apr 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पिछले 10 सालों का सबसे गर्म दिन रहा 31 मार्च
औरैया। सोमवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लो बेहाल रहे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, मजबूरी में घर से निकलने वाले तौलिया या गमछे से चेहरा ढांक कर निकले। मौसम विभाग की माने तो 22 अप्रैल सोमवार का दिन पिछले 10 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा है। तेज तपन के साथ लोगों को लपट भी पहली बार इस दिन देखने को मिली है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम का हाल यह रहा कि सुबह हवाओं की गति धीमी थी, जबकि दोपहर और दोपहर बाद हवाओं की गति छह से सात किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रिकार्ड की गई। हवाएं उत्तर दिशा में चलीं। दोपहर के समय तेज धूप और सूरज गर्म होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी के साथ ही लपट का एहसास हुआ। तेज धूप के चलते लोगों को शरीर में जलन सी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 22 अप्रैल 2019 ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले 10 सालों में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंचा है। वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद जताई है। इस बार बेहद गर्मी का एहसास लोगों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

इनसेट
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2010 40.2 20.0
2011 40.0 16.5
2012 38.5 15.0
2013 33.6 15.0
2014 38.5 19.3
2015 41.0 18.0
2016 41.5 17.5
2017 40.0 19.2
2018 39.5 18.1
2019 41.5 24.1
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed