फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अपर पुलिस महानिदेशक ने बूथों का किया औचक निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक ने बूथों का किया औचक निरीक्षण

Wed, 17 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक ने बूथों का किया औचक निरीक्षण
औरैया/बिधूना। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कई संवेदनशील बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से सुरक्षा के संबंध में जानकारियां लीं। साथ ही मतदान में आने वाली समस्याएं भी पूछीं। अपर पुलिस महानिदेशक ने खामियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन




अपर पुलिस महानिदेशक ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू, भसौरा, रठगांव का औचक निरीक्षण किया। रठगांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान संबंधी समस्याएं पूछीं। अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम कल्याणपुर जागू मतदान केंद्र पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक ने मतदान केंद्र के कमरों को देखा और विद्यालय की बाउंड्रीवाल न होने पर मतदान के पूर्व निर्माण कराने को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत से संबंधित पुराने अपराधियों के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त ली। रजिस्टर नंबर आठ में दर्ज अपराधियों के बारे में ग्रामीणों से पूछा और बलवा, हत्या व लूट आदि संगीन मामलों में लिप्त रह चुके अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर को निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक ने कोतवाल से कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी रखें और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। असलहे जमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही संदिग्ध लोगों पर हर कीमत पर निरोधात्मक कार्रवाई हो जानी चाहिए। भसोरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे गांवों के मतदाताओं को पुरहा नदी पार करके यहां वोट डालने आना पड़ता है, जिससे उन्हें दिक्कत होती है। इस पर उन्होंने समस्या का समुचित निराकरण कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी हरीश चंदर, एएसपी कमलेश कुमार दीक्षित, एएसपी नैपाल सिंह, तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति, सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला व राम किशोर सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना (औरैया)। अपर पुलिस महानिदेशक ने विद्यालय में मौजूद बीएलओ अवनीश कुमार से भी समस्याएं जानीं। बीएलओ ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा बीएलओ का कार्य किये जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि इस विद्यालय में आप अभिभावकों को प्रेरित कर कुछ छात्रों की संख्या और बढ़वा दें तो वह गांवों के शिक्षित दो बेरोजगारों को इसी स्कूल में एनजीओ के तहत नौकरी दिलवा देंगे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व कानुपर में दो शिक्षित बेराजगारों को नौकरी दिलवा चुके हैं।


बिधूना। अपर पुलिस महानिदेशक ने कोतवाली बिधूना में अभिलेखों के रखरखाव को देखा और संतुष्टि व्यक्त की। कुछ खामियों को जल्द सुधारने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को धनराशि व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने का भी एसपी को निर्देश दिया। अपर पुलिस महानिदेशक के कोतवाली पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की। बंदीगृह में शौचालय का दरवाजा टूटा मिलने पर तत्काल लगवाने का निर्देश दिया। मालखाने व मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों की नीलामी के संबंध में भी हैड मुहर्रिर से आवश्यक जानकारी ली और नीलाम वाहनों का जल्द निस्तारण कर उन्हें कोतवाली से हटाने का भी निर्देश दिया। वबैरकों में लगे बिजली के तार व बिजली बोर्ड उखड़े पाए जाने पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शिकायत पेटिका का ताला लंबे अर्से से न खोले जाने पर नाराजगी जताई और इसे मेन गेट पर लगाए जाने व उसकी चाबी सीओ को सौंपे जाने को निर्देश दिए। उन्होंने सीओ से हर सप्ताह उक्त पत्र पेटिका का ताला खोलकर उसमें आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

इनसेट---
प्रदेश में अव्वल आने पर दिया नगद पुरस्कार
आईजीआरएस की शिकायतों की प्रभारी उप निरीक्षक संगम भदौरिया द्वारा पिछले कई माह से किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए औरैया जिले के प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने पर उन्हें एक हजार रुपया का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र व कोतवाली के सीसीटीएनएस का कार्य देख रहे सिपाही निर्मल सिंह को भी पांच सौ रुपया नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के लिए एसपी को निर्देशित किया। वहीें रठगांव के ग्राम प्रहरी अनिल कुमार द्वारा जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने के लिए कोतवाल को उसे तत्काल मोबाइल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रतिसार निरीक्षक रामकिशोर की पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर अपर पुलिस निदेशक प्रेम प्रकाश व एसपी हरीश चंदर ने संयुक्त रूप से उन्हें पुलिस क्षेत्राधिकारी के स्टार लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed