{"_id":"5c76d43ebdec225eb27ab765","slug":"111551291454-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिले प्लास्टिक कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिले प्लास्टिक कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान के लाभार्थियों को बुधवार को समारोहपूर्वक प्लास्टिक कार्ड दिए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी।
सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं चला रही है। विरोधी दलों के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने भी सरकार की योजनाएं बताईं। कहा कि लाभार्थी योजना का लाभ उठाएं। पात्र हैं और लाभ से वंचित हैं तो जानकारी दें, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। सीएमओ एके राय ने बताया कि योजना के तहत पहले 60 हजार 80 पत्र लाभार्थियों के प्राप्त हुए थे। कागजों के कमजोर होने के चलते प्लास्टिक कार्ड कार्ड प्राप्त हुए। बताया कि जिले में 59962 प्लास्टिक आरोग्य कार्ड प्राप्त हुए है, जिसमेें 76 लाभार्थियों को कार्ड दिए जा रहे हैं। शेष लाभार्थियों को एमओआईसी के माध्यम से कार्ड दिए जाएंगे। बताया कि अब तक जिले में 259 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। योजना के तहत लाभार्थी पांच लाख रुपए तक गंभीर 1350 रोगों का उपचार निशुल्क करा सकता है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब एवं मजदूरों के लिए बहुत ही लाभकारी है। योजना से देश में परिवर्तन आएगा। पैसे के अभाव में इलाज न करा पाने वाले भी अब अपना इलाज आसानी से करा पाएंगे। उन्होंने सीएमओ से कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। श्रीपति, पुत्तीलाल, भागीरथ, राधेश्याम, रूप सिंह, रंजीत, रामभरोसे, छंगेलाल, परशुराम, आशाराम, राजू, मुन्नी देवी, राम सिंह, मान सिंह, राकेश कुमार, राजेश्वरी, प्रदीप, सरमन आदि 76 लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-जिला मुख्यालय में कार्यक्रम, 259 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो