फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ओवर लोड ट्रक ने सीजनल अमीन को रौंदा

ओवर लोड ट्रक ने सीजनल अमीन को रौंदा

Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोड ट्रक ने सीजनल अमीन को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जेसीज चौराहे के पास बरमूपुर से दूध लेकर साइकिल से घर जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने रौंद दिया। इस दौरान मौका पाकर चालक ट्रक को भगा ले गया। बाद में फफूंद रोड पर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाद में युवक की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई।
मोहल्ला रुहाई निवासी अशोक तिवारी (61) तहसील में सीजनल अमीन थे। शनिवार सुबह आठ बजे वे ग्राम बरमूपुर से दूध लेकर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह जेसीज चौराहे के पास पहुंचे ही थे। कि तभी जालौन चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे अशोक की साइकिल व दूध भरा डिब्बा जमीन पर गिर गया। वहीं अशोक उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गए। अचानक दुर्घटना होते देख ट्रक चालक हड़बड़ा गया और उसने तेजी से ट्रक को दौड़ा दिया। जिससे अशोक का शरीर ट्रक में उलझकर लगभग बीस-पच्चीस मीटर दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। जिससे शरीर के परखच्चे उड़ गए। अधेड़ की मौत होते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मृतक के भाई सुशील तिवारी व चचेरे भाई राजू तिवारी व चाचा सुरेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। पति की दुर्घटना की जानकारी होते ही पत्नी बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंची। इससे पहले की वह कुछ भी समझ पाती भारी भीड़ देखते ही बेहोश हो गई। वहीं मृतक की मासूम छह साल की पुत्री का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


एसडीएम ने दिया आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन
ट्रक की टक्कर से मरने वाले अधेड़ अशोक तिवारी के परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाए जाने का एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चौराहे पर ब्रेकर बनाए जाने के दिए निर्देश
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में जेसीज चौराहे पर प्रतिदिन निकलने वाले भारी वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से आज तक उक्त चौराहे पर मिलने वाले चारों मार्गों पर ब्रेकर बनवाए जाने की जरुरत महसूस नहीं की गई। शनिवार को हुई अधेड़ की मौत के बाद जागे जिला प्रशासन ने पीडब्लूडी विभाग को उक्त चौराहे पर चारों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।


भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
घटना के बाद जागे जिला प्रशासन ने त्वरित आदेश जारी करते हुए सुबह छह बजे से रात्रि नौ बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग को आदेश का सख्ती से पालन करने को निर्देशित किया है।

-ओवरलोड ट्रक ने सीजनल अमीन को रौंदा
-बरमूपुर गांव से दूध लेकर जा रहा था घर





































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो24एयूआरपी 11-मृतक अशोक तिवारी फाइल फोटो
फोटो24एयूआरपी 12- मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़
फोटो24एयूआरपी 13- मृतक के छोटे भाई सुशील तिवारी से बात करती सीओ सिटी वंदना सिंह
फोटो24एयूआरपी 14- घटना स्थल पर बेहोश पड़ी मृतक की पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed