{"_id":"59fcb18f4f1c1b6f548bacb1","slug":"111509732751-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1886 मृतक आश्रितों को मिलेगी कर्जमाफी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1886 मृतक आश्रितों को मिलेगी कर्जमाफी सौगात
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मृतक आश्रितों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जिले भर से ऐसे 1886 लोगों को चुना गया है, जिनके लिए नौ करोड़ लगभग रुपयों की डिमांड शासन से की जा चुकी है। इधर, नवंबर में चुनाव पड़ने से एनपीए खाताधारकों की तिथि एक नवंबर से बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी गई है।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली फसली ऋण माफी योजना के तीन चरण हैं। इनमें पात्र किसानों को प्रमाणपत्र दे दिया गया है। सरकार ने मृतक आश्रित कोटे के किसानों को चुनने के लिए लेखपालों को ब्यौरा जानने के निर्देश दिए थे। एक नवंबर को सत्यापन समाप्त होने के बाद कुल 1886 पात्र सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए जिला स्तरीय समिति ने नौ करोड़ छह लाख रुपये की मांग की है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के अंदर शासन की ओर से रकम भेज दी जाएगी। बताया जाता है कि इनको तहसील स्तर पर कैंप लगाकर वितरण नहीं किया जाएगा। बैंक के नोडल अधिकारी ही प्रमाणपत्र देंगे और खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे। इधर, नवंबर में निकाय चुनाव पड़ जाने से एनपीए योजना के तहत डिफाल्टर किसानों का पूर्ण सत्यापन करने की पहले अंतिम तिथि एक नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित कोटे के किसानों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है, जल्द ही जिनके खाते में बैंक की ओर से रुपये भेज दिए जाएंगे।
-चुनाव पड़ने से खाताधारकों के सत्यापन की तारीख बढ़ी