फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 including doctor and BEO found missing in SDM's inspection

एसडीएम के निरीक्षण में डाक्टर व बीईओ समेत 11 मिले अनुपस्थित

Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
11 including doctor and BEO found missing in SDM's inspection
बीईओ कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर देखते एसडीएम। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कर्मचारियों की लेटलतीफी को लेकर एसडीएम ने सीएचसी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ, चिकित्सक समेत 11 लोग अनुपस्थित मिले। जिस पर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से अस्पतालों व दफ्तरों में देर से पहुंचने का ढर्रा बना हुआ है। इसे लेकर जिलाधिकारी को शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में सीएचसी के डॉ. सौरभ कुमार अनुपस्थिति मिले। सीएचसी में लगे नसबंदी कैंप में रजिस्ट्रेशन होते मिले, जबकि यहां पर तैनात किए गए 25 संविदा कर्मियों में पांच कर्मी नदारद थे। वहीं अस्पताल से दो बीएचडब्ल्यू कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से सभी को समय से बुलाने और मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उपस्थिति रजिस्टर में कर्मचारी वीरेंद्र कुमार व निलंबित शिक्षिका निर्मला गौतम हस्ताक्षर करने के बाद गायब मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह भी नहीं थी। जानकारी करने पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वह क्षेत्र के भ्रमण पर है। उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया है। जिसमें अनुपस्थिति मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed