फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   माधौगढ़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला बारसंघ ने भरी हुंकार

माधौगढ़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला बारसंघ ने भरी हुंकार

Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला बारसंघ ने भरी हुंकार
उरई/माधौगढ़। एसडीएम मनोज कुमार सागर के खिलाफ बार संघ द्वारा किए जा रहे भूख हड़ताल पर जिला बार संघ अध्यक्ष करन सिंह राजपूत ने हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम को नहीं हटाया गया तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


भूख हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं के पक्ष में शनिवार को उरई बार संघ अध्यक्ष करन सिंह राजपूत, पूर्व महामंत्री भगवत शरण मिश्रा, संयुक्त सचिव हरचरन ताहरपुरी ने माधौगढ़ आकर भूख हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं का हौसला अफजाई की। कहा कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं होगा, अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। एक सप्ताह के अंदर तबादला नहीं किया गया तो अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर मान सिंह, कैलाश चंद द्विवेदी, प्रेमनारायण गुप्ता, गोविंद सिंह, राधेश्याम राठौर, श्याम सिंह, वीर बहादुर सिंह, संदीप मिश्रा, अवधेश कुमार, प्रेम नारायण द्विवेदी रहे। उधर, जिला मुख्यालय पर बार संघ अध्यक्ष करन सिंह राजपूत व महासचिव अनुज कुमार मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने माधौगढ़ के अधिवक्ताओं के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश चतुर्वेदी, मैराज सिद्दीकी, यज्ञदत्त त्रिपाठी, अनुरुद्ध सिंह, राहुल पांडेय, सुशील द्विवेदी, भगवती शरण मिश्रा, अशोक पाठक, धीरेंद्र निरंजन, महेंद्र विक्रम सिंह, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, नफीस आदि मौजूद रहे। कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक, शनिवार को जिला बारसंघ के आह्वान पर एक बार फिर वकीलों ने एक दिनी हड़ताल कर एसडीएम माधौगढ के खिलाफ नारेबाजी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


तहसील परिसर में एकजुट वकीलों ने कहा कि कोंच बार माधौगढ के अधिवक्ताओं के साथ है और आगे भी उनके समर्थन में रहेंगे। इस दौरान बारसंघ महामंत्री मोहम्मद अफजाल खान, विनोद अग्निहोत्री, सुरेंद्र शर्मा, अंबरीश रस्तोगी, राजेंद्र मोहन अवस्थी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, जीवनलाल अशोक, हल्कें सिंह बघेल, सरनाम यादव, संजीव तिवारी, केदारीलाल पाठक, जितेंद्र पांडे, अनिल पटैरया, शौकत अली, अवधेश द्विवेदी, राघवेंद्र, आनंद विदुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed