फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सभी थानों में वकीलों से सम्माजनक व्यवहार का वादा

सभी थानों में वकीलों से सम्माजनक व्यवहार का वादा

Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सभी थानों में वकीलों से सम्माजनक व्यवहार का वादा
औरैया। साथी के साथ दिबियापुर थाने में हुई अभद्रता से भड़के वकीलों व एसपी के मध्य वार्ता से गतिरोध समाप्त हो गया है। एसपी ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष सभी थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वकीलों के साथ सम्माजनक व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन



जिला जजी के वकील विनायक राव शाक्य के साथ दिबियापुर थाने में अभद्रता के विरोध में दूसरे दिन भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। डीबीए अध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी, महामंत्री मान सिंह पाल तथा प्रवक्ता शिवम शर्मा के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी त्रिवेणी से उनके कार्यालय पर वार्ता की। वार्ता में स्पष्ट हुआ कि घरेलू कपड़ों में पहुंचे विनायक राव शाक्य को थानाध्यक्ष नहीं पहचान पाए। उनके परिचय देने पर थानाध्यक्ष ने खेद जताया था। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया कि वह वकीलों व सभी व्यक्तियों के साथ सम्माजनक व्यवहार करें। एसपी ने बिधूना में भी इसी घटना में सड़क जाम करने की जानकारी दी तो अशोक अवस्थी ने बिधूना के वकीलों को जानकारी दी कि वार्ता हो चुकी है। अब आंदोलन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


डीबीए अध्यक्ष व महामंत्री ने घोषणा की कि गुरुवार को अधिवक्ता विधिवत काम करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे, मुकेश पोरवाल, हरि प्रकाश शुक्ला, मानू राठौर, श्याम राजपूत, मो. अकरम, अनुराग त्रिपाठी, जितेंद्र सेंगर, विनायक राव शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में वकीलों से सम्माजनक व्यवहार का वादा
एसपी ने वकीलों से वार्ता कर दिया भरोसा, अधिवक्ता आज से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed