फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 out of the ATM instead of two thousand

एटीएम से दो हजार की जगह 10 का नोट निकला

Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 out of the ATM instead of two thousand
बैंक में जानकारी देता खाताधारक। - फोटो : अमर उजाला
शहर की विजया बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये की जगह 10 रुपये का नोट निकलने से खाताधारक भौचक्का रह गया। उसने शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गढ़ौया निवासी कुलदीप कुमार उर्फ सोनू वर्मा ने बुधवार को  लगभग 12 बजे कानपुर रोड स्थित विजया बैंक के बाहर लगे एटीएम में निकासी के लिए 10 हजार रुपये फीड किए। इन्होंने बताया कि एटीएम से दो-दो हजार के चार नोट के साथ ही एक 10 रुपये का नोट निकला। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी।


इन्होंने शाखा प्रबंधक के पास भेज दिया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि एटीएम से 10 रुपये का नोट निकलना संभव नहीं है। एटीएम केबिन की रिकार्डिंग चेक करने के सवाल पर प्रबंधक ने बताया कि कैमरा खराब है। खाता धारक ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत करेगा। वहीं   जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि एटीएम से 10 रुपये का नोट निकलना संभव नहीं है। फिर भी शिकायत आने पर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed