फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 lakh stolen from house and bullion shop

Auraiya News: मकान व सराफा दुकान से 10 लाख की चोरी

Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen from house and bullion shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। बेला मार्ग पर बंथरा बाजार में सोमवार रात मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने मकान व अंदर के दरवाजे से सराफा दुकान में पहुंच कर करीब 10 लाख की चोरी की। मकान मालिक का भाई सुबह पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सराफा के घर से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस सुराग तलाशने में जुटी है। वहीं घटना को लेकर व्यापारियों में रोष बना हुआ है।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र के बेला बिधूना मार्ग निवासी श्याम लाल पाल पुत्र लालाराम ने बताया कि भाई अखिलेश कुमार का बंथरा बाजार के पास मकान है। उसी में सराफा की दुकान किए हुए है। तीन दिन पहले अखिलेश परिवार समेत अहमदाबाद गया हुआ था। मकान में तीन दिन से ताला पड़ा था। मंगलवार सुबह जब वह भाई के घर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने मकान के मैनगेट का ताला तोड़कर कमरों व सराफा के आभूषण बनने रखा सोना चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

इधर घर में चोरी की जानकारी होते ही मंगलवार देर रात अखिलेश भी घर जा पहुंचा। अखिलेश ने बताया चोर मकान व दुकान से करीब 10 से 12 लाख रुपये का सोना व चांदी चोरी कर ले गए हैं। श्याम लाल ने बताया कि बदनपुर चौकी पर शिकरायती पत्र दिया लेकिन पुलिस कर्मी नहीं आए। इधर लाखों की चोरी होने व पुलिस के समय से न पहुंचने पर व्यापारियों में रोष दिखा। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि कोतवाली में कोई सूचना नहीं है। अगर बदनपुर चौकी पर तहरीर गई जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed