फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 lakh stolen from BJP leader's nephew's house

Auraiya News: भाजपा नेता के भतीजे के घर से 10 लाख की चोरी

Sun, 11 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen from BJP leader's nephew's house
फोटो-10एयूआरपी-05- घर में कमरे के अंदर खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 10एयूआरपी- 06- चोरों द्वारा काटी गई खिड़की को देखते पुलिस। संवाद
- मकान की खिड़की तोड़ कर अंदर दाखिल हुए चोर, नकदी व आभूषण ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल/अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बे के लोहिया नगर में शुक्रवार रात को चोरों ने भाजपा नेता के भतीजे के घर को निशाना बनाया। खिड़की काट कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी से करीब 10 लाख के आभूषण व ढाई हजार के करीब नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू की है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहदेव राजपूत का भतीजा सुनील कुमार अटसू के मोहल्ला लोहिया नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके साढू अभयपाल के बेटे की शनिवार को बाबरपुर में शादी थी। इस पर शुक्रवार शाम को पत्नी मालती देवी पैतृक गांव आलमगीरपुर से जेवर लेकर आई थी। पत्नी को छोड़ने के बाद वह मांं मायादेवी को दवा देने के लिए गांव चला गया। रात अधिक होने पर वहीं रुक गया था।
विज्ञापन

लोहियानगर वाले घर में पत्नी मालती देवी, बेटी राशि, बेटा हर्ष व रितिक थे। गर्मी होने की वजह से रात में सभी खाना खाने के बाद छत पर सोये थे। देर रात को चोर खिड़की काटकर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीबी ढाई हजार रुपये, 10 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब पत्नी जागकर नीचे आई तो उसे कमरे में सामान फैला मिला व घर की खिड़की कटी थी। इस पर उसे और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लाखों की चोरी होने की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह फोरेंसिंक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। टीम को मौके से एक साबड़ भी मिला है, जिसे खिड़की तोड़ने में चोरों ने इस्तेमाल किया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed