फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   attack on policemen in allahabad

यूपी: विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर जानलेवा हमला

Mon, 22 Jul 2013 08:39 AM IST
लालगोपालगंज (इलाहाबाद)/ब्यूरो
लालगोपालगंज (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
attack on policemen in allahabad

उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजी घटना इलाहाबाद के लालगोपालगंज इलाके की है जहां रविवार दोपहर निंदुरा गांव में दो सिपाहियों पर घातक हमला कर दिया गया।

विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर लाठी-डंडे और चापड़ से वार किए गए। दोनों सिपाही हमले में जख्मी हो गए। एक सिपाही की उंगली फट गई। वे किसी तरह जान बजाकर वहां से भागे। पुलिस हमलावरों को खोज रही है।
विज्ञापन


थाने में घुसकर सिपाही को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगोपालगंज कस्बे के निंदूरा मुहल्ले में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने विवादित खेत में धान की रोपाई शुरू करा दी। इस पर दूसरे पक्ष की शिकायत पर एसडीएम सोरांव ने नवाबगंज पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

रविवार दोपहर लालगोपालगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही शकील अहमद और सुखलाल निंदूरा मुहल्ले में पहुंचे। वे दोनों दूसरे पक्ष से बात कर रहे थे तभी करीब आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और चापड़ से हमला बोल दिया।


सिपाही समझाते रहे लेकिन हमलावर नहीं माने। ऐसे में दोनों सिपाही किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। इस हमले में शकील की उंगली फट गई। सुखलाल को भी गंभीर चोट पहुंची।

उन्होंने लालगोपालगंज चौकी में जाकर प्रभारी अजीत पांडेय को घटना के बारे में बताया। उन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी पर कोई भी पकड़ में नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed