{"_id":"48b36b840898db582c4ded3297d6dd2b","slug":"atrocities-against-dalit-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने बंदूक तान दलित से उठवाया मैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने बंदूक तान दलित से उठवाया मैला
अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली बदोसरांय के एक गांव में दबंगों ने दलित युवक पर बंदूक तानकर उससे जबरन मैला उठवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट की मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाएगा।
बदोसरांय कोतवाली में ग्राम अद्रा निवासी फतेह बहादुर गौतम (40) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए बदोसरांय मार्ग की ओर गया था।
सड़क किनारे वह फारिग हो रहा था तभी अपने खेत में मौजूद अद्रा गांव के सत्यनाम, सत्यजीत, सत्य विजय व सत्य प्रकाश बंदूक व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उसे घेर लिया।
फतेह बहादुर ने बताया कि एक आरोपी ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौच की फिर मैला उठाने के लिए कहा।
विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए शव नहर में फेंकने की बात कही।
पीड़ित ने बताया कि जान बचाने के लिए उसने मैला उठाकर नहर में बहाया। इसके बाद भी दबंगों ने फिर उसे पीटा। थोड़ी ही दूर पर गांव के कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तो दबंग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सत्यनाम को हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शेष तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।