फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Atiq Ahmed Son Asad Ahmed and Ghulam Mohammad Encounter by up STF in Jhansi Umesh Pal Murder Case News

Atiq Ahmed: उमेश की हत्या के 48 दिन बाद अतीक का बेटा असद झांसी में एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया

Thu, 13 Apr 2023 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेटा असद और गुलाम को झांसी में यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। तब से आरोपी फरार थे।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Son Asad Ahmed and Ghulam Mohammad Encounter by up STF in Jhansi Umesh Pal Murder Case News
Asad Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर किया गया है। यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई झांसी में की है।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया है। प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने दोनों को झांसी में मार गिराया। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। इनमें से असद और गुलाम को आज एसटीएफ ने मार गिराया। जबकि पुलिस ने घटना के चार दिन बाद एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया। छह मार्च को उस्मान उर्फ विजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।  एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर झांसी में असद और गुलाम के होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। दोनों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर हो गए। उनके पास से विदेशी पिस्टल मिली है। असद अहमद पर एक मुकदम था और पांच लाख का इनाम था। गुलाम पर छह मुकदमे थे और पांच लाख का इनाम था। 

अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था असद

झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं।

असद ने ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर से झोंका था पुलिस टीम पर फायर

एसटीएफ ने असद के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर बरामद की है। यह अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल है। एक राउंड में 12 फायर इस पिस्टल से किए जा सकते हैं। असद ने इसी पिस्टल से एसटीएफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके जवाबी कार्रवाई में असद मारा गया। वहीं, उसके साथी गुलाम के पास वाल्थर पी 88 पिस्टल थी। 
 

यह भी अत्याधुनिक स्वचालित विदेशी पिस्टल है मकसूद ने भी 12 राउंड फायर किए थे। एसटीएफ टीम में 2 कमांडो भी मौजूद थे। उनके पास स्वचालित हथियार थे। कमांडो ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें असद और गुलाम ढेर हो गए। दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश एस समेत अन्य मौके पर पहुंच गए।
 

यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था- अमिताभ

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने कहा कि यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस में आज दो शूटर को एनकाउंटर में मारा गया। इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले। 
 

हत्यारों को सजा मिलना तय था-केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को सजा मिलना तय था। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ अपराधी जैसा व्यहवार होना चाहिए। 

 

आज दिल को सुकून मिला है- जया पाल
उमेश पाल की पत्नी जया ने कहा कि इंसाफ की शुरुआत हो गई है। जो हुआ अच्छा हुआ। उन्होंने कहा कि आज दिल को सुकून मिला है। अतीक का भी हो एनकाउंटर तब होगा असली न्याय मिलेगा। 


यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट रूम में रोया अतीक, अशरफ ने संभाला; लगे योगी जिंदाबाद के नारे
 

एनकाउंटर से बहुत सुकून मिला है- शांतिपाल

उमेश पाल की मां शांतिपाल ने कहा कि हम तो पहले से मांग कर रहे थे कि उनका एनकाउंटर किया जाए। योगी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो उनका एनकाउंटर किया गया। पुलिस ने अपना फर्ज अदा किया है जो उन्हें करना चाहिए था। जो भी हुआ है वह कानूनी आधार पर फैसला हुआ है। यह लोग इतने दिन से भागदौड़ कर रहे थे। पुलिस ने उनको अंजाम तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री जी का बहुत आभार है, बहुत अच्छा फैसला किया है मेरी आत्मा को संतुष्टि मिली है। इन्होंने मेरे बेटे और उसके पीछे बैठे गनर को गोलियां मारी थीं। आज एनकाउंटर से बहुत सुकून मिला है।

सीएम योगी ने एसटीएफ को दी बधाई

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed