फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed cried in courtroom after getting news of encounter of son Asad

Atiq Ahmed: बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट रूम में रोया अतीक, अशरफ ने संभाला; लगे योगी जिंदाबाद के नारे

Thu, 13 Apr 2023 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया। कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे। 

विज्ञापन
Atiq Ahmed cried in courtroom after getting news of encounter of son Asad
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। गुरुवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


एसटीएफ टीम ने उसे पारीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया। थोड़ी देर में उसके साथी गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया। एसटीएफ डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार के मुताबिक उसके पास से विदेशी बंदूकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया। कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान कोर्ट में मौजूद अशरफ ने अतीक को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हर एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे'
एनकाउंटर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। एक-एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि एक अपराधी का ऐसा अंजाम बताता है कि माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों को अपराधी नहीं बनाएंगे और उन्होंने अपराधी नहीं बनाया होता तो अतीक के बेटे का भी ऐसा अंजाम नहीं होता।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

उमेश की मां और पत्नी ने कहा था योगी राज में देर है अंधेर नहीं
असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल और मां शांति पाल ने कहा कि योगी राज में देर है अंधेर नहीं है। सरकार जो कर ही है अच्छा कर रही है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्होंने जो किया वह अच्छा किया है। हमने सब मुख्यमंत्री योगी पर छोड़ दिया है। हमे पहले ही मुख्यमंत्री पर भरोसा था और आगे भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बात को सही साबित किया है।

उमेश पाल की मां शांति पाल ने मेरे बेटे को सरेआम गोली मारी है। दो पुलिसकर्मियों को मारा है। असद और गुलाम के एनकाउंटर से उनकी आत्मा को कुछ शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed