फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   assembly election results 2022 bjp political map ruled by the population in india

मोदी राज में देश का सियासी नक्शा: जानिए बीते आठ साल में राज्यों में कैसे बदली सत्ता की तस्वीर?

Thu, 10 Mar 2022 11:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार

2018 में 21 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। तब देश की 71 फीसदी आबादी पर भाजपा सरकारों का राज था।

loader
assembly election results 2022 bjp political map ruled by the population in india
uttar pradesh 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन पांच चुनावी राज्यों में से चार पर भाजपा ने फिर से जीत हासिल कर ली है। वहीं, पंजाब की सत्ता कांग्रेस के हाथों से खिसक गई। इन जीत के साथ देश के 18 राज्यों में भाजपा ने अपनी सरकार बरकरार रखने में कामयाबी हासिल कर ली। इन राज्यों में देश की करीब 50% फीसदी आबादी रहती है। यानी, देश की करीब आधी आबादी वाले राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहीं, कांग्रेस की सरकार अब पांच राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। इन पांच राज्यों में देश की करीब 22 फीसदी आबादी रहती है। 



आइये जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश के कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्से में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? और नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने बाद कांग्रेस कितनी सिमटी?  


जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। मोदी के सत्ता में आने के वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सरकार चला रही थी। इन दो राज्यों में देश की 6 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तसीगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी आबादी रहती है। यानी, जब मोदी सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। 

 2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 27 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे दो बड़े राज्य शामिल थे। 

2018 में पीक पर पहुंची भाजपा

वाराणसी में रोड शो के दौरान नरेंद्र मोदी।
वाराणसी में रोड शो के दौरान नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।  

अब आगे क्या होगा? 

गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
अभी 18 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इनमें चार राज्यों में मतदान हुआ है। इसमें वापस भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, कांग्रेस पंजाब में हार गई। अब तक कांग्रेस की सरकार छह राज्यों में थी, लेकिन अब एक राज्य और कम हो गया। पंजाब हाथ से जाने के बाद पांच राज्यों में ही कांग्रेस सरकार रह गई है। इनमें भी केवल दो राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। मतलब यहां इनके मुख्यमंत्री हैं। जबकि अन्य तीन राज्यों में गठबंधन की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed