फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   armyman commited suicide in a hotel

प्रेमिका ने दिया धोखा, तो जवान ने दी जान

Tue, 09 Jul 2013 03:25 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
armyman commited suicide in a hotel

कैसरबाग के एसपी इंटरनेशनल होटल में सोमवार को एक फौजी मृत पाया गया।

विज्ञापन


वर्तमान में जालंधर में पोस्टेड वीर कानपुर देहात के महराजगंज स्थित अटवा गांव का निवासी था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सल्फास की शीशी, इंजेक्शन, ब्लेड के साथ ही शराब की बोतल बरामद की।

इंस्पेक्टर कैसरबाग आरबी साहू के मुताबिक लाटूश रोड स्थित एसपी इंटरनेशनल होटल के मैनेजर रोहित तिवारी ने दोपहर में दूसरे माले पर बने कमरा नंबर 206 के सुबह से न खुलने की जानकारी दी थी।

ये लिखा सुसाइड नोट में
कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि ‘घरेलू कलह से मैं बहुत आजिज आ चुका हूं। अब जीना नहीं चाहता। कीर्ति तुमने मुझे धोखा दिया है। इसलिए जान दे रहा हूं। मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।’
विज्ञापन


ड्राइवर को सुबह बुलाया था
वीर जिस गाड़ी से लखनऊ आया था उसके चालक ने बताया कि रविवार दोपहर वीर प्रताप ने अटवा चलने के लिए मारुति वैन बुक कराई।

महाराजगंज पहुंचने के बाद उसने अपने एक साथी के साथ कई बार शराब पी और लखनऊ चलने के लिए कहा। लखनऊ पहुंचकर होटल में कमरा बुक कराया और सुबह मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ये कीर्ति है कौन?
इंस्पेक्टर का कहना है कि वीर प्रताप की साल 2005 में दीपा उर्फ मोनी से शादी हुई थी। उसकी एक बेटी यशी (5) भी है।

सुसाइड नोट में वीर ने कीर्ति नाम लिखा है। ऐसे में इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कीर्ति है कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed