{"_id":"2b5aa680e16061d72226902d4e2a0b98","slug":"arm-factory-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में मिली 'मौत' की फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में मिली 'मौत' की फैक्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मुजफ्फरनगर के खतौली जिले के गांव नंगला रुद्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि फैक्ट्री संचालक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
छापे में भारी मात्रा में बने और अधबने असलहे बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि यहां बने तमंचे दिल्ली, सहारनपुर, देवबंद और मेरठ तक बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को मंसूरपुर पुलिस ने बेगराजपुर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार खतौली के गांव नंगला रुद्र के पूर्व प्रधान राजेश कुमार, सौराज और देवबंद के गांव बीबीपुर के फूल कुमार पुत्र जित्तन सिंह को पांच तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था, जो नंगला गांव से तमंचे खरीद कर देवबंद बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद सीओ खतौली डीके मित्तल के नेतृत्व में मंसूरपुर और खतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों की निशानदेही पर नंगला गांव में खलील उर्फ भूरा पुत्र मुनफैद के यहां छापा मारकर हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांव के ही नदीम पुत्र अल्लामेहर, मोहसीन पुत्र सिराजुदीन को गिरफ्तार किया गया जबकि फैक्ट्री संचालक भूरा बाहर गया हुआ था। मौके से एक नली देशी बंदूक, दो 315 बोर से बने तमंचे, 135 अधबने तमंचे और भारी मात्रा में सामान और मशीनें बरामद हुईं।