{"_id":"7b0dcab0-4bea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"applicant-may-deposit-fee-through-atm-and-e-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर भर्तीः एटीएम व ई पेमेंट से जमा करें फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर भर्तीः एटीएम व ई पेमेंट से जमा करें फीस
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2012 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के 72 हजार 825 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब फीस जमा कराने के लिए बैंकों के आगे लंबी लाइन में खडे़ होने की जरूरत नहीं है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अब स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम और ई-पेमेंट के जरिए फीस जमा कराने की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में शासन ने परिषद को विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन शुल्क एसबीआई से ई चालान के जरिए जमा किए जा रहे हैं। नतीजतन बैंकों में लंबी लाइनें लग रही थीं। इसके मद्देनजर बैंकों के सुझाव पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसबीआई के एटीएम व ई पेमेंट के जरिए फीस जमा कराने की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया।
विज्ञापन