{"_id":"28e63c10-b42f-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"another-rape-in-uttarpradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी की अस्मत लुटती रही, देवरानी देखती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठानी की अस्मत लुटती रही, देवरानी देखती रही
फतेहपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई ने मझले भाई की पत्नी को हवस का शिकार बना डाला। इस काम में छोटे भाई व उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग आ गए। इन्हें देख तीनों लोग भाग निकले। मामला उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का है।
थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात उसका पति फसल की कटाई के लिए खेत पर गया था। वह कमरा बंद करके सो रही थी।
रात को उसकी देवरानी ने आवाज दी। उसने दरवाजा खोला तो सामने देवर और जेठ भी खड़े थे।
वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर-देवरानी उसकी इज्जत लुटने का तमाशा देखते रहे।
उसके शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग आ गए। इन्हें देख तीनों लोग भाग निकले।
आधी रात को पति के लौटने पर उसने आपबीती बताई। तहरीर लेने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तीनों में एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया।
थानेदार रियाज अहमद ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। आरोपी फरार हैं। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।