फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   anna hazare to start jantantra yatra on 23 july

यूपी में बढ़ते अपराध के लिए मुलायम जिम्मेदारः अन्ना

Mon, 15 Jul 2013 12:27 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
anna hazare to start jantantra yatra on 23 july

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए मुलायम सिंह यादव व उनकी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन


वह यूपी के लोगों को जगाने के लिए 23 जुलाई से मुरादाबाद से जनतंत्र यात्रा की शुरुआत करेंगे। खाद्य सुरक्षा बिल को केन्द्र सरकार का चुनावी स्टंट बताया।

वहीं, यह भी ऐलान किया कि भविष्य में वह बाबा रामदेव के साथ कोई मंच साझा नहीं करेंगे।

रविवार को टीकमगढ़ से ग्वालियर जा रही जनतंत्र यात्रा के नगर के इलाइट चौराहा पर पहुंचने पर उन्होंने स्वागत को खड़ी भीड़ को बस के अंदर से ही संबोधित किया।

श्री हजारे ने कहा कि जन लोकपाल बिल को लेकर उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक केन्द्र सरकार इसे लागू नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना ही इस बिल का मकसद है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि योग गुरु बाबा रामदेव के साथ वह अब कोई मंच साझा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है और वह एक मिशन के तहत इसे अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल के निहितार्थ निकाले जाने चाहिए। सरकार इसके जरिए चुनावी फायदा लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझती है और वक्त आने पर वह इसका जवाब भी देगी।

उन्होंने प्रदेश में अपराध खास कर महिलाओं से जुड़े अपराध में बेतहाशा वृद्धि के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर सीधे-सीधे ठीकरा फोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed