{"_id":"5e8759458ebc3e78bc6b7469","slug":"anand-swaroop-shukla-statement-on-tablighi-jamaatis-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः राज्य मंत्री ने तब्लीगी जमातियों को बताया कोरोना बम और अलकायदा का एजेंट, सावधान रहने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः राज्य मंत्री ने तब्लीगी जमातियों को बताया कोरोना बम और अलकायदा का एजेंट, सावधान रहने की दी सलाह
Fri, 03 Apr 2020 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ।
- फोटो : Twitter
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि तब्लीगी जमाती कोरोना बम हैं। उन्होंने इन्हें देशविरोधी होने के साथ-साथ अलकायदा का एजेंट तक करार दिया है। अमर उजाला से दूरभाष पर विशेष बातचीत में शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात से जुड़े 13 सौ से अधिक लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें आगरा, हापुड़, अलीगढ़ समेत कई शहरों में लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमातियों के चलते देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने जमात से जुड़े लोगों को आतंकवादी, तालीबानी करार दिया। लोगों से अपील की कि यदि कोई मुसलमान दाढ़ी रखे हो, लेकिन उसकी मूंछ गायब हो तो उससे सावधान रहें।
विज्ञापन
जमातियों को आत्मघाती दस्ता बताते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण फैलाने की ये सोची समझी साजिश है। इसीलिए यूपी सरकार ने पांच सौ से ज्यादा जमातियों को खोज निकाला। कोरोना के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर थूकने और पथराव जैसी घटनाओं की निंदा की।
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने कहा कि ये जनता की जिम्मदारी है कि वो अपने आसपास के मस्जिदों और मदरसों के बारे में पुलिस को जानकारी दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।