फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   zila panchayat election

नामांकन का मौका कल, भाजपा के ललित ने मंगाया फॉर्म 00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
zila panchayat election
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री गुरुवार को जारी रही। दूसरे दिन भाजपा के प्रत्याशी ललित तंवर ने पर्चा मंगाया। भाजपा के एक नेता ने नामांकन फॉर्म खरीदने आए। नामांकन फॉर्म शुक्रवार को भी मिलेगा। इसके साथ ही नामांकन फॉर्म 26 जून को दाखिल होंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे से पर्चे की जांच शुरू होगी। इसके अलावा 29 जून को नामांकन फॉर्म वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगर निकाय) कार्यालय में गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे भाजपा नेता पहुंचे। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह से भाजपा के प्रत्याशी ललित तंवर के नाम से नामांकन फॉर्म खरीदा। मालूम हो कि सपा ने विधायक महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। वह जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि नामांकन फॉर्म की बिक्री 25 जून को होगी। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक फॉर्म खरीद सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए 1,500 रुपये जबकि महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए 750 रुपये कीमत है। इसके अलावा जमानत राशि 10,000 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग जिसमें महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए 5,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed