फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   zeharkhuran giroh

अवैध ढाबे पर यात्री को बनाया जहरखुरान ने शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
zeharkhuran giroh
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर रुकने वाली रोडवेज की बस में सवार यात्री को जहरखुरान ने शिकार बना डाला। यात्री की जेब से ढाई हजार की नगदी निकालने के बाद उसे हाईवे पर फेंक दिया। होश में आने पर पीड़ित को अपने साथ घटना की जानकारी हुई। हालांकि बिना पुलिस कार्रवाई के वह घर चला गया। पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे एक युवक हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों की निगाह उस पर पड़ी। लोगों ने उसे उठाकर एक चिकित्सक को दिखाया। वहां होश में आने पर गांव कालाढूंगी जनपद नैनीताल उत्तराखंड निवासी रोहित देवरानी पुत्र शंकर देवरानी ने बताया कि वह दिल्ली में एक एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। बृस्पतिवार की रात वह आनंद विहार से हल्द्वानी जाने वाली उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बस में सवार हुआ था। रोहित ने बताया कि चालक ने बस ब्रजघाट से एक टूरिस्ट ढाबे पर रोक दी। यहां उसने भी छोले-भटूरे खाए। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। आज सुबह यहां होश में आने पर उसने अपने सामान की तलाशी ली तो जेब में रखी ढाई हजार की नगदी और कुछ कागजात गायब थे। ग्रामीणों ने उसे पुलिस से शिकायत करने का सुझाव दिया। यात्री ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। यदि पुलिस के झमेले में पड़ेगा तो उसे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे। इसलिए वह बगैर कार्रवाई के ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। बता दें कि नेशनल हाईवे पर कई लोगों ने अवैध तरीके से होटल और ढाबे खोल रखे हैं। यहां रुकने वाली रोडवेज बस के यात्रियों से मनमानी वसूली की जाती है। पूर्व में भी जहरखुरानी की कई घटनाएं इन ढाबों पर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed