{"_id":"69a5e0558ae82ee75b0a7665","slug":"zeeshans-family-is-in-shock-over-his-death-unable-to-digest-the-fact-that-he-was-a-criminal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-158571-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जीशान की मौत से सदमे में परिवार, हजम नहीं हो रही अपराधी होने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जीशान की मौत से सदमे में परिवार, हजम नहीं हो रही अपराधी होने की बात
विज्ञापन
सैदनगली। गाजियाबाद में रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया जानलेवा हमले का आरोपी जीशान सैफी सैदनगली का निवासी था। उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। सोमवार को घर पर सन्नाटा रहा। परिवार और मोहल्ले बताते हैं कि वह काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था। अपराध की दुनिया से कैसे जुड़ा, उन्हें नहीं पता।
जीशान, सकतपुर सड़क स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले बुनियाद अली का सबसे छोटा बेटा था। मोहल्ले के अनुसार वह बचपन से शांत और धार्मिक स्वभाव का था। उसने स्थानीय मदरसे में तीन साल तालीम ली। 2021 में 12वीं पास कर वह नोएडा बड़े भाई गुलफाम के पास चला गया।
परिजनों के मुताबिक 16 फरवरी को वह घर आया और 17 फरवरी को लौट गया। शुक्रवार को मजदूरी के पैसे लेने की बात कहकर निकला, जिसके बाद लापता हो गया। रविवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने परिवार को उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। बाद में सोशल मीडिया पर मौत की खबरें वायरल हो गईं। अमरोहा पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जीशान के खिलाफ पूर्व में कोई मामला दर्ज नहीं था। संवाद