फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youti se lekhapal ne kiya rape, tanaw

युवती से लेखपाल ने किया रेप, तनाव

Mon, 17 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 17 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
youti se lekhapal ne kiya rape, tanaw
gangrape
सैदनगली थाना इलाके के गांव में रविवार सुबह खेत पर चारा लेने गई युवती से गांव के लेखपाल द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक रास्ते में जा रही युवती को खेत में खींच लिया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। मामले में लेखपाल पर रेप व उसके भाई मौजूदा ग्राम प्रधान समेत चार पर उसके कृत्य में मदद के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं, आरोपी घरों से फरार हैं।


गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह अकेली खेत पर चारा लेने जा रही थी। आरोप है कि खेत के पास गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उसका हाथ पकड़कर खेत में खींच लिया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की और रेप किया। वारदात को अंजाम देकर युवक धमकी देता हुआ युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी युवक हसनपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने घर पहुंच रोते बिलखते पूरा मामला परिजनों से बताया। बेटी से रेप की बात सुनकर परिजन आगबबूला हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पहुंच गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी का भाई जो मौजूदा ग्राम प्रधान है, वह चाहता तो अपने भाई को रोक सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत में खींचते वक्त ग्राम प्रधान व उसके साथी रास्ते पर खड़े होकर देख रहे थे। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आनन-फानन में मामले में लेखपाल पर रेप व ग्राम प्रधान समेत चार पर उसकी मदद करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed