{"_id":"6769c6d7ef4689735501ef34","slug":"youths-riding-in-three-cars-did-stunt-video-went-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-131306-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन कारों में सवार युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन कारों में सवार युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल
Tue, 24 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में कार से स्टंट करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : स्रोत वीडियो ग्रैब
अमरोहा।
पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर एक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन कारों में सवार युवा शोर मचाते हुए स्टंट कर रहे हैं। वह खिड़कियाें से बाहर निकलकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो बिजनौर रोड का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 17 सेकेंड का है। इसमें तीन कारें आगे-पीछे दौड़ रही है, जिसमें तीनों कारों में सवार युवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। युवक चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मामला रविवार रात का बताया जा रहा है। अटल चौक के पास पहुंचने पर जान जोखिम डालते हुए यह युवक कारों की खिड़कियों से बाहर निकलते हैं और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर देते हैं।
खतरनाक नजारा देखकर वहां से गुजर रहे अन्य कारों में सवार लोग और राहगीर भी एकाएक चौंक जाते हैं। सड़क किनारे खड़े किसी व्यक्ति ने स्टंटबाजी की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। कारों की रफ्तार तेज होने के कारण सिर्फ 17 सेकेंड का वीडियो ही बन सका है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिम्मेदार अफसरों में हड़कंप मच गया। यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि युवकों ने अतरासी मोड़ बैरियर से आगे निकलकर स्टंटबाजी की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा बाइक सवार
रहरा। क्षेत्र के सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जो रहरा क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में बाइक सवार युवक जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। हालांकि, पुलिस वायरल वीडियो से इन्कार कर रही है।
क्षेत्र में लगातार स्टंट के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस भी इन पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी युवा बाज नहीं आ रहे है। वे रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें खाली पड़े मैदान में स्टंटबाजी की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अभी मामला जानकारी में नहीं है। वीडियो मिलने के बाद जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।