{"_id":"6aa6fc85aa56bc4d7b0df72a","slug":"youths-in-a-bolero-beat-up-a-man-and-his-pregnant-wife-tension-prevails-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172889-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोलेरो सवार युवकों ने युवक और उसकी गर्भवती पत्नी को पीटा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोलेरो सवार युवकों ने युवक और उसकी गर्भवती पत्नी को पीटा, तनाव
विज्ञापन
जोया। डिडौली क्षेत्र के जोया में शनिवार रात बोलेरो सवार युवकों ने बाइक से जा रहे गर्भवती महिला और उसके पति को रोककर मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को सरेराह दौड़ाकर पीटा। महिला घायल हो गई। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
गांव कनपुरा निवासी मोहम्मद दानिश के मुताबिक वह गर्भवती पत्नी के साथ जोया से घर लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो सवार युवकों ने बाइक रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। घटना के बाद भीड़ जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति संभाली।
पीड़ित ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।