फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth's body found hanging in garden, friends accused of murder

Amroha News: बाग में लटका मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging in garden, friends accused of murder
सैदनगली (अमरोहा)। गांव पंडका में शुक्रवार को काविंद्र (24) का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पंडका निवासी परविंदर सिंह का आरोप है कि उनके भाई काविंद्र को शुक्रवार को गांव के ही कुछ युवक बुलाकर आम के बाग में ले गए थे। देर शाम तक जब भाई घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। काफी देर बाद भाई काविंद्र का शव गांव के पास आम के बाग में लटका मिला मिला।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही अरुण और अरविंद दो सगे भाइयों ने काविंद्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया हंगामा
घटना से आक्रोशित परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। काविंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्जन
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अरुण और अरविंद के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पंकज त्यागी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed