{"_id":"616c7b262f457b36c1337d90","slug":"youth-working-to-increase-height-dies-due-to-noose-around-his-neck-hasanpur-news-mbd4065034197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबाई बढ़ाने के लिए कसरत कर रहा था युवक, गले में फंदा कसने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबाई बढ़ाने के लिए कसरत कर रहा था युवक, गले में फंदा कसने से हो गई मौत
अमरोहा के गंगवार गांव निवासी अजमतउल्लाह की कसरत के दौरान गले में फंदा कसने से मौत हो गई।
- फोटो : HASANPUR
Link Copied
अमरोहा। लंबाई बढ़ाने के लिए कसरत कर रहे युवक की गले में रस्सी का फंदा कसने से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
रहरा थानाक्षेत्र के गंगवार गांव में नियामतुल्लाह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे है। पेशे से लकड़ी कारोबारी नियामतुल्लाह धर्मकांटा चलाते हैं। उनका 18 वर्षीय बड़ा बेटे हाफिज अजमतुल्लाह की लंबाई कम थी। लिहाजा वह लंबाई बढ़ाने के लिए रोजाना कसरत करता था। रविवार तड़के करीब पांच बजे अजमतुल्लाह अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कसरत कर रहा था। इस दौरान गले में रस्सी का फंदा कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अजमतुल्लाह शरीर के साथ गर्दन की लंबाई बढ़ाने के लिए रस्सी को गले एवं सिर में बांधकर तरह-तरह की एक्सरसाइज करता था। एक्सरसाइज के दौरान उसके हाथ पाइप से छूट गए, जिसकी वजह फंदा कस गया और उसकी जान चली गई। करीब छह बजे परिजनों ने उसे कमरे में नीचे गिरा देखा तो होश उड़ गए। निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।