{"_id":"64f1fd8ec975722a5f027d08","slug":"youth-was-thrashed-on-suspicion-of-being-a-child-lifter-in-amroha-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, जोड़ता रहा हाथ पर पड़ते रहे लात घूसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, जोड़ता रहा हाथ पर पड़ते रहे लात घूसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Fri, 01 Sep 2023 08:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:36 PM IST
सार
अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी युवक सिरसा कुमार गांव में बच्चा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले तो ग्रामीण युवक से बात करते रहे।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सिरसा खुमार गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को लात-घूसों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब पांच मिनट सात सेकंड के इस वीडियो में युवक ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई इस वीडियो के मुताबिक, अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी युवक सिरसा कुमार गांव में बच्चा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले तो ग्रामीण युवक से बात करते रहे। लेकिन बाद में पिटाई शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को लात-घुसों से बुरी तरह जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक का नाम सानू जफर बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक बार-बार ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर एक बार माफ करने की मिन्नतें करता सुनाई दे रहा है। इसके बाद भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। बाल पड़कर इधर-उधर खींचा। कई लोग पिटाई वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने युवक को पड़कर गांव में भी घुमाया। जैसे ही युवक अपनी स्कूटी पर बैठकर भागने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों ने फिर उसे पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने आरोपी युवक के आधार कार्ड की फोटो मोबाइल में खींच ली। इसके बाद उसे जाने दिया। गनीमत रही थी आरोपी युवक और ग्रामीण एक ही समुदाय से जुड़े निकले, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।