फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth of Sambhal shot dead in Adampur area

आदमपुर क्षेत्र में संभल के युवक की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth of Sambhal shot dead in Adampur area
आदमपुर थानाक्षेत्र में संभल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताते हैं कि युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर पंचायत से लौट रहा था। पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी राजीव शर्मा (38) पुत्र उमराव शुक्रवार को पड़ोसी गांव सुनवारी के रहने वाले दोस्त सोमपाल के साथ आदमपुर थाने के गांव ढबारसी में आया था। यहां एक पंचायत थी। पंचायत समाप्त होने के बाद शाम के समय दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पांडली के जंगल में लिंक मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने राजीव को गोली मार दी। बाइक गिर गई। किसी तरह से खुद को संभालते हुए राजीव ने भागने का प्रयास किया तो पीछे से हमलावरों ने दूसरी गोली चलाई। इसके बावजूद भी राजीव ने हिम्मत नहीं हारी और वह कुछ दूर तक और दौड़ा। बेहोश होकर कब्रिस्तान के पास गिर गया तो यहां फिर हमला कर पहुंचे और चार राउंड फायरिंग कर गोली चलाई। बताते हैं कि जब हमलावर दो गोली मारने के बाद राजीव का पीछा कर रहे थे। तब वहां पर काम कर रहे पांडली गांव निवासी उदल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो हमलावरों ने उदल की तरफ भी फायरिंग की। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र में गोली मारकर की गई राजीव की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि 4 साल पूर्व गांव में राजीव पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में नामजद आरोपियों ने गांव को छोड़ दिया था। तभी से कुछ लोग रंजिश मानने लगे। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के तहत राजीव की हत्या की गई है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed