फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth murdered at home, report filed on five including wife

युवक की घर में हत्या, पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered at home, report filed on five including wife
बॉबी का फाइल फोटो। - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में चारपाई पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर युवक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम ढयोटी में 28 वर्षीय कावेंद्र ऊर्फ बॉबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पत्नी स्वाति व पांच साल के पुत्र मयंक के साथ रहता था। बॉबी के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सोमवार को उसका शव कमरे में चारपाई पर मिला। सूचना मिलने पर बॉबी के चाचा जगजीवन व अन्य परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने बॉबी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। वहीं मृतक की पत्नी स्वाति ने खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। मृतक के चाचा की तहरीर पर युवक की पत्नी स्वाति, अरुण, अनुज, ओमप्रकाश और रवि पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से चल रही थी अनबन
बछरायूं। युवक की शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसी वजह से महिला बच्चे को लेकर मायके में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि अनबन को खत्म करने के लिए बॉबी ने धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी में एक मकान खरीदा था। वह मकान उसने अपनी पत्नी व बेटे के नाम कर दिया था। उसके बाद ही पत्नी गांव वापस आई थी। बॉबी के परिजनों का यह आरोप भी था कि पत्नी कृषि भूमि भी अपने नाम करने पर जोर दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed