फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth killed, three injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three injured in a collision between two bikes
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक का तहेरा भाई समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

ये हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव में अमरोहा रोड पर हुआ। गांव अतरासी में बिछन का परिवार रहता है। उनका 22 वर्षीय बेटा शादाब अपने तहेरे भाई दिलशाद के साथ बाइक पर सवार होकर सरसों का तेल लेने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक अतरासी में अमरोहा रोड पर पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और देर शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक शादाब दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता विछन पेशे से किसान हैं। शादाब अपने पिता के साथ घरेलू कामों में हाथ बटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed