{"_id":"61b796ec0f2c7125ce5b40a6","slug":"youth-killed-on-suspicion-of-illicit-relations-locked-in-a-sack-and-buried-in-the-field-hasanpur-news-mbd4125279146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, बोरे में बंद कर खेत में दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, बोरे में बंद कर खेत में दबाया शव
विज्ञापन
हसनपुर के गांव गुलामपुर में जंगल में शव तलाशती पुलिस।
- फोटो : HASANPUR
रूखालू (अमरोहा)। भट्टे पर मजदूरी करने वाले युवक पर चाकू व लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव बोरे में बंद करके गन्ने के खेत में दबा दिया गया। छह घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने शव बरामद करने के साथ हत्या के आरोप में मृतक के भाई की साली और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दंपती से पूछताछ के बाद पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में हत्या किए जाने की बात कही है।
रहरा थानाक्षेत्र के जेबड़ा गुर्जर गांव निवासी रुकमेश (20) पुत्र स्व. चंद्रपाल भट्टे पर मजदूरी करता था। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलामपुर गांव में उसके बड़े भाई अशोक की साली अपने पति के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक रुकमेश 11 दिसंबर की देर शाम अशोक की साली के घर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। फोन भी बंद मिलने पर परेशान परिजन रविवार को गुलामपुर गांव पहुंचे और रुकमेश के बारे में पूछताछ की। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लौट आए। अगली (सोमवार) की सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर फिर गुलामपुर गांव पहुंचे तो घर पर सिर्फ अशोक की साली मिली, परिवार के बाकी लोग गायब थे। इससे संदेह होने पर रुकमेश के परिजनों ने हत्या और शव छिपाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने अशोक की साली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने रुकमेश की हत्या और शव छिपाने की बात कुबूल कर ली। इसके बाद गांव से तीन किलोमीटर दूर रूखालू में पनीर की फैक्टरी के नजदीक गन्ने के खेत से शव को बरामद कर लिया गया। लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर रुकमेश की हत्या की गई थी। इसके बाद हाथ-पांव बांधकर शव को बोरे में भरकर खेत में दबा दिया था।
विज्ञापन
सीओ सतीश कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई है। अशोक की साली और उसके पति मंजू, मंजू के पिता विजयपाल और छोटे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव मिलने के कुछ घंटे बाद आरोपी मंजू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंजू को रुकमेश के पत्नी से अवैध संबंधों का शक था, यही हत्या का कारण बना। हत्यारोपी मंजू शादी के कार्यक्रमों में वेटर का काम करता है।

मृतक युवक रुकमेश का फाइल फोटो- फोटो : HASANPUR