फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth killed in two bike collision, two students injured

Amroha News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो छात्र घायल

Wed, 12 Jul 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in two bike collision, two students injured
गजरौला। पांच वर्षीय भतीजे के लिए भाई के साथ साइकिल लेने गजरौला जा रहे मोहरका पट्टी निवासी 20 वर्षीय नासिर पुत्र हाशिम की शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव के सामने बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। उसकी बाइक पर पीछे बैठा बड़ा भाई नाजिम और दूसरी बाइक पर सवार गांव के ही आदिल व फहीमुद्दीन घायल हो गए। आदिल दसवीं में पढ़ता है जबकि फहीमुद्दीन आठवीं का छात्र है। मृतक दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराय गया। जहां से दोनों छात्र रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में हाशिम अली का परिवार रहता है। उनके पांच बेटों में सबसे छोटा 20 वर्षीय नासिर दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। उनके तीसरे नंबर के बेटे बहार अली का पांच वर्षीय बेटा अदनान कई दिन से अपने चाचा नासिर से साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था। दिल्ली में काम कर रहे बहार अली ने सबसे छोटे भाई नासिर के खाते में पैसे भेजे और बेटे को साइकिल दिलवाने को कहा। उधर नाजिम के शरीर में एलर्जी है। मंगलवार की दोपहर दो बजे नासिर अपने बड़े भाई नाजिम को साथ लेकर उसकी दवाई और भतीजे के लिए साइकिल लेने गजरौला जा रहा था। नासिर बाइक चला रहा था और नाजिम पीछे बैठा था। गांव का ही फहीमुद्दीन कक्षा आठ का छात्र है और आदिल दसवीं में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी हो जाने पर दोनों छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। शाहपुर उर्फ साहबपुर के सामने आने दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें नासिर की मौके पर मौत हो गई। उसका भाई नाजिम व दूसरी बाइक पर सवार छात्र आदिल और फहीमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से आदिल व फहीमुद्दीन रेफर कर दिए गए। थाना पुलिस ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत और उसके भाई व दूसरी बाइक पर सवार दो छात्र घायल हो जाने का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन









हादसे से पहले रोजगार सेवक के पास काफी देर बैठ कर चला था नासिर

हादसे में जान गंवाने वाला नासिर तीन दिन पूर्व ही दिल्ली से गांव आया था। मंगलवार की दोपहर हाे रही बूंदाबांदी में वह काफी देर तक गांव के ही निवासी रोजगार सेवक मनवीर के पास बैठा था। बैठने के बाद वह भतीजे के लिए साइकिल और भाई के लिए दवाई लेने की बात कह कर उठ गया। आधे घंटे बाद ही हादसे की खबर मिली। जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed