{"_id":"68cf07ab5a397da17709889e","slug":"youth-killed-companion-injured-in-highway-collision-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148107-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव मोहम्मदाबाद के सामने शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर के गांव लाठपुर निवासी शुभम (33) की मौत हो गई, जबकि उसके गांव निवासी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाने के बाद घायल को उपचार के लिए भेजा है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शनिवार सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदाबाद गांव के सामने हाईवे पर हादसा हो गया है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है। उसका साथी घायल हो गया है। सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस के साथ मौके पर गए। यहां बाइक सवार एक युवक हादसे में मृत था, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल। मृतक की पहचान बिजनौर जिले के लाठपुर गांव निवासी शुभम के रूप में हुई। जबकि घायल उसी गांव का आकाश है। दोनों नोएडा में काम करते हैं और बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने घायल को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।