फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth Front burns effigy of Rahul Gandhi, protests

Amroha News: युवा मोर्चा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Front burns effigy of Rahul Gandhi, protests
अमरोहा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को कथित रूप से प्रभावित करने के प्रयास करने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि कहा कि कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एआई समिट को लेकर ऐसे बयान और प्रदर्शन किए जो भारत की गरिमा और वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस तरह के कार्य गंभीर चिंता का विषय हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाए। शुभम चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल देश की छवि की सुरक्षा है। किसी भी मंच से भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जोर दिया कि देशभक्ति और सम्मान के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी स्तरों पर ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जानी चाहिए। इस अवसर पर सनी सक्सेना, सुमित गुर्जर, शिवम टंडन, दिनेश सैनी, फरहान अख्तर, आकाश वाल्मीकि, हिमांशु व हर्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed