{"_id":"652d9aa36d38be5c2f063a28","slug":"youth-from-sambhal-died-in-an-accident-in-saidangali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-6937-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली में संभल के युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली में संभल के युवक की हादसे में मौत
Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ढक्का के मोड़ पर रिश्तदारी में आए संभल के गांव सिरसी निवासी भुवनेश कुमार (30) को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। रिश्तेदारों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
संभल के गांव सिरसी निवासी भुवनेश की सैदनगली के गांव पंडकी में रिश्तेदारी है। रविवार की रात वह अपनी रिश्तेदारी में आया था। गांव ढक्का के मोड़ पर वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आए तेज रफ्तार कार चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में भुवनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।