फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth found injured on the road died during treatment

Amroha: सड़क पर घायल मिले युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 May 2023 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 May 2023 12:14 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पंद्रह दिन पहले सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों गांव के युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Youth found injured on the road died during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंद्रह दिन पहले घायल हुए मुंबई के होटल पर वेटर का काम करने वाले कटाई निवासी छत्रपाल सिंह (26) की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक को सात मई की शाम गांव के दो युवकों ने फोन कर बुलाया था। अगले दिन वह अटारी मुरीदपुर में घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे बुलाने वाले दोनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला थानाक्षेत्र के गांव कटाई का है। यहां पर किसान हरज्ञान सैनी का परिवार रहता है। उनके छह बेटों में सबसे छोटा बेटा छत्रपाल मुंबई के मोती महल होटल में वेटर का काम करता था। परिजनों के मुताबिक छत्रपाल छह मई को मुंबई से गांव में आया। सात की शाम साढ़े पांच बजे तक वह घर पर रहा। सात बजे उसके गांव के युवकों ने फोन कर बुलाया फोन करने वाला एक युवक झोलाछाप है। वह गजरौला में खाद गुर्जर चौराहा पर दुकान चलाता है। अगले दिन सुबह छत्रपाल अटारी मुरीदपुर मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर सोमवार की रात 12 बजे छत्रपाल की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव लाया गया। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि फोन कर बुलाने वाले क्लीनिक संचालक व उसके साथी ने उसकी हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ का कहना है कि पंद्रह दिन पहले सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों गांव के युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed