{"_id":"64ea5dd4aadeff7eb50d8d44","slug":"youth-drowned-in-drain-parallel-to-bahe-river-search-continues-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-3642-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाहे नदी के समानांतर नाले में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाहे नदी के समानांतर नाले में डूबा युवक, तलाश जारी
Sun, 27 Aug 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के निकट बिसावली मार्ग पर शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव मलेशिया निवासी सुनील (27) बाहे नदी में डूब गया। साथ गए दोस्त ने शोर मचा कर वहां ग्रामीणों को इकट्ठा किया। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है। उधर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी सुनील पुत्र सतपाल अपने दोस्त जोनी के साथ शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से शेरपुर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास गया था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि रास्ते में सुनील के कपड़े मिट्टी में सन गए थे। कपड़े नाले के पानी से धोते समय उसका पांव फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। नाले के पानी के तेज बहाव सुनील बह गया। किनारे खड़े जोनी ने शोर मचाकर आसपास ग्रामीणों को इकट्ठा किया।
सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव राज, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार थाना धनौरा व बछरायूं पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोरों ने सुनील की तलाश भी की। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि सुनील की तलाश के लिए एसडीआरएफ व पीएसी की फ्लड डिवीजन को बुलाया गया है। गौरतलब है कि शेरपुर से बिसावली जाने वाले मार्ग पर अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। मार्ग से सटा कर बह रही नदी पानी से लबालब है।