फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies while working in factory, family members create ruckus

Amroha News: फैक्टरी में काम करते समय युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies while working in factory, family members create ruckus
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चांदपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय हुए हादसे में मजदूर इरफान (38) घायल हो गया। पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में इरफान की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने मजदूर के शव वाली एंबुलेंस को घेर लिया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। हालांकि, फैक्टरी प्रबंधन के साथ समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव चुचैला कलां निवासी इरफान काफी समय से चांदपुर रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर शाम काम करते समय हुए हादसे में वह घायल हो गया। प्रबंधन परिजनों को सूचना देकर इलाज के लिए उसे अमरोहा ले गए। इसके बाद परिजनों को बताया गया कि इरफान को पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, परिजनों के वहां पहुंचने से पहले ही इरफान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक शव को लेकर वापस आ रहा था। सूचना मिलने पर परिजनों ने चालक को शेरपुर चुंगी चौराहे पर रोक लिया। परिजन फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवाया। पुलिस ने रात को ही शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया। बुधवार सुबह फैक्टरी प्रबंधन द्वारा इरफान के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed